IBPS RRB Vacancy 2025: 13217 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

IBPS RRB Vacancy 2025 का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। IBPS RRB (इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन – क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक) ने 13217 पदों पर ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) और ऑफिसर स्केल-I, II, III के लिए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो भी योग्य स्टूडेंट IBPS RRB online apply करना चाहते हैं, तो 1 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। IBPS RRB age criteria की बात करें तो jobs rank के अनुसार रखी गई है। इसमें minimum age 18 वर्ष तथा अधिकतम age 40 वर्ष रखी गई है।

IBPS RRB भर्ती 2025 (Overview) in Hindi

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनIBPS (RRB)
पद का नामऑफिस असिस्टेंट व ऑफिसर (स्केल I, II, III)
कुल पद13217
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुरू01 सितंबर 2025
अंतिम तिथि21 सितंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइटibps.in

IBPS RRB Post Details in Hindi (पदों का विवरण)

IBPS RRB भर्ती 2025 नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 13,217 पदों पर भर्तियाँ निकाली गई हैं JINME सबसे अधिक 7972 पद ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के लिए आरक्षित हैं जो ग्रुप B कैटेगरी मैं आते हैं इसके बाद ऑफिसर स्केल-I (AM) के 3907 पद, जो ग्रुप A के अंतर्गत आते हैं,ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर) के लिए 854 पद हैं,आईटी ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर, ट्रेजरी मैनेजर आदि जैसे विशेष अधिकारियों के लिए कुल 285 पदों पर नियुक्ति होनी है वही वही देख तो वरिष्ठ अधिकारी स्तर पर ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर) के 199 पदों पर नियुक्ति होनी है

पद का नामपदों की संख्या
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज)7972
ऑफिसर स्केल-I (AM)3907
ऑफिसर स्केल-II (GBO)854
ऑफिसर स्केल-II (आईटी, लॉ, मार्केटिंग आदि)285
ऑफिसर स्केल-III (SM)199

IBPS RRB Eligibility in Hindi(शैक्षणिक योग्यता)

BPS RRB Vacancy 2025 के लिए अलग-अलग पदों पर शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1 पदों के लिए स्टूडेंट का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। इसी में अगर देखें तो ऑफिसर स्केल 1 के लिए कृषि, पशुपालन, सूचना प्रौद्योगिकी, कानून, प्रबंधन आदि क्षेत्रों में डिग्री वाले स्टूडेंट को प्राथमिकता दी जाएगी।

ऑफिसर स्केल-II पदों के लिए आईटी ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, CA, मार्केटिंग ऑफिसर, ट्रेजरी मैनेजर, और कृषि अधिकारी, जिनके लिए संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री या विशेषज्ञ प्रमाणपत्र (जैसे CA या MBA) आवश्यक है। साथ ही, इन पदों के लिए अनुभव की भी मांग की गई है।

ऑफिसर स्केल-III यानी सीनियर मैनेजर पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (न्यूनतम 50% अंकों के साथ) और कम से कम 5 वर्षों का बैंकिंग/प्रबंधन अनुभव होना चाहिए।

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज)किसी भी विषय में स्नातक डिग्री
ऑफिसर स्केल-I (AM)किसी भी विषय में स्नातक + वरीयता: कृषि, IT, प्रबंधन, कानून आदि
ऑफिसर स्केल-II (GBO)न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक + संबंधित क्षेत्र में अनुभव
ऑफिसर स्केल-II (आईटी ऑफिसर)कंप्यूटर/आईटी में स्नातक (50% अंक)
ऑफिसर स्केल-II (क़ानून अधिकारी)LLB डिग्री (50% अंक)
ऑफिसर स्केल-II (CA)ICAI से CA प्रमाणपत्र
ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग अधिकारी)MBA (मार्केटिंग)
ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी मैनेजर)CA या MBA (फाइनेंस)
ऑफिसर स्केल-II (कृषि अधिकारी)कृषि/डेयरी/पशुपालन आदि में स्नातक (50% अंक)
ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर)किसी भी विषय में स्नातक (50% अंक) + 5 वर्ष का अनुभव

IBPS RRB भर्ती 2025 – आयु सीमा (Age Limit in Hindi)

IBPS RRB भर्ती 2025 में शामिल होने के लिए स्टूडेंटों की आयु निश्चित सीमा में रखी गई है। ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए स्टूडेंट की आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, अगर ऑफिसर लेवल (Assistant Manager) के लिए, आयु 18 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। ऑफिसर स्केल 3 (Manager) के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 32 वर्ष है, और वही स्केल-III (Senior Manager) के लिए 21 से 40 वर्ष की आयु रखी गई है। नोट: आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

पद का नामआयु सीमा (01.09.2025 के अनुसार)
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज)18 से 28 वर्ष
ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर)18 से 30 वर्ष
ऑफिसर स्केल-II (मैनेजर)21 से 32 वर्ष
ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर)21 से 40 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fee)

IBPS RRB Vacancy 2025 के लिए आवेदन करने वाले को पद के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से दिया जाएगा, जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि।

SC/ST, PwBD, ESM और DESM श्रेणी के सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 175 रुपए रखी गई है, वहीं जनरल और ओबीसी के लिए और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपए की फीस रखी गई है। इसमें सभी महिलाओं को कैटिगरी के अनुसार फीस का भुगतान करना पड़ेगा।

श्रेणीआवेदन शुल्क (GST सहित)
SC / ST / PwBD / ESM / DESM₹175/-
अन्य सभी श्रेणियाँ (जनरल / OBC आदि)₹850/-

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates in Hindi )

IBPS RRB Vacancy 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 1 सितंबर 2025 से हो चुकी है और उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भी इसी तारीख तक जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, IBPS द्वारा एडिट विंडो भी खोली जाएगी, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।

घटना / प्रक्रियातिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि01 सितंबर 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि21 सितंबर 2025
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि21 सितंबर 2025
एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार की विंडोआवेदन बंद होने के बाद (घोषित होगी)
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET)नवंबर 2025
प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिनवंबर / दिसंबर 2025
प्रारंभिक परीक्षा (Officer & OA)नवंबर / दिसंबर 2025
प्रारंभिक परीक्षा का परिणामदिसंबर 2025 / जनवरी 2026
मुख्य / एकल परीक्षा का एडमिट कार्डदिसंबर 2025 / जनवरी 2026
मुख्य / एकल परीक्षादिसंबर 2025 / फरवरी 2026
मुख्य / एकल परीक्षा का परिणामजनवरी 2026
इंटरव्यू कॉल लेटर (Officer Scale I, II, III)जनवरी 2026
इंटरव्यू (Officer Scale I, II, III)जनवरी / फरवरी 2026
प्रोविजनल अलॉटमेंटफरवरी / मार्च 2026

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

IBPS RRB Vacancy 2025 के लिए चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग है जो नीचे लिखी गई है।

ऑफिस असिस्टेंट

इस के लिए स्टूडेंट को दो चरण की प्रक्रिया रखी गई है। प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह स्क्रीनिंग परीक्षा होती है जिसमें रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी शामिल होती हैं।मुख्य परीक्षा (Mains): इसमें GA, कंप्यूटर, अंग्रेज़ी/हिंदी, क्वांट और रीजनिंग होती है। इस पद के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होता।

ऑफिसर स्केल-I (Assistant Manager)

इस के लिए स्टूडेंट को 3 चरण की प्रक्रिया रखी गई है। प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह स्क्रीनिंग परीक्षा होती है जिसमें रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी शामिल होती हैं।मुख्य परीक्षा (Mains): इसमें GA, कंप्यूटर, अंग्रेज़ी/हिंदी, क्वांट और रीजनिंग होती है। इस पद के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होता। साक्षात्कार (Interview): मुख्य परीक्षा में क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

ऑफिसर स्केल-II और स्केल-III:

इस के लिए स्टूडेंट को दो चरण की प्रक्रिया रखी गई है। एकल परीक्षा (Single Exam): इसमें तकनीकी या पेशेवर ज्ञान, रीजनिंग, कंप्यूटर, फाइनेंशियल अवेयरनेस आदि विषय शामिल होते हैं। साक्षात्कार (Interview): परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

पद का नामचयन प्रक्रिया
ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose)1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
ऑफिसर स्केल-I (AM)1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
3. साक्षात्कार (Interview)
ऑफिसर स्केल-II & III1. एकल परीक्षा (Single Exam)
2. साक्षात्कार (Interview)

आवेदन Point

  1. आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. “CRP RRBs” सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  3. आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  4. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  5. फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट ले लें।

Impotent links

Apply Online Office Assistant (Multipurpose)Click Here
Apply Online Officer Scale-I, II & IIIClick Here
Download Post & Category Wise Vacancy DetailsClick Here
Download Notification Click Here
Download Exam PatternClick Here

Leave a Comment