Delhi Police Constable Vacancy 2025 Eligibility, Recruitment, Exam, Notification Details & in Hindi.

हेलो दोस्तों, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Delhi Police Constable Vacancy 2025 के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें Delhi Police Constable 2025 के लिए कुल 7565 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। Delhi Police Constable online apply 22 सितंबर 2025 से 21 अक्टूबर 2025 तक कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। 12th Pass Sarkari jobs का इंतजार कर रहे स्टूडेंटों के लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फार्म में कुछ गलती होती है तो 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक सुधार करवा सकते हैं।

Delhi Police Bharti 2025 पदों का विवरण

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
Constable (Male)19144569677293424408
Constable (Male) – Ex-Servicemen10726546236285
Constable (Male) – Commando106255613851376
Constable (Female)10472495314572122496
कुल3174756160813866417565

Delhi Police Online Form 2025 Important Dates महत्वपूर्ण तिथियाँ

प्रक्रियातिथि
नोटिफिकेशन जारी22 सितंबर 2025
आवेदन शुरू22 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि21 अक्टूबर 2025 (रात 11 बजे)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि22 अक्टूबर 2025
फॉर्म सुधार (Correction Window)29–31 अक्टूबर 2025
एडमिट कार्डदिसंबर 2025
परीक्षा तिथिदिसंबर 2025 / जनवरी 2026

Eligibility Criteria Delhi Police Constable Recruitment 2025 आवेदन पात्रता

Delhi Police Constable Vacancy 2025 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। कुछ विशेष पदों जैसे बैंडमैन, ड्राइवर, या डिपैच राइडर के लिए 11वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 1 जुलाई 2025 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। पुरुष उम्मीदवारों के लिए वैध LMV ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है, लर्निंग लाइसेंस मान्य नहीं होगा।

Delhi Police Constable Vacancy 2025 शैक्षणिक योग्यता:

>उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो।

>बैंडमैन, ड्राइवर, या डिपैच राइडर जैसे कुछ पदों के लिए 11वीं पास भी योग्य हैं।

SSC Delhi Police Vacancy 2025 Age Limit आयु सीमा:

>न्यूनतम: 18 वर्ष

>अधिकतम: 25 वर्ष (1 जुलाई 2025 को)

आयु में छूट:

  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • अन्य छूटें नोटिफिकेशन में देखें

ड्राइविंग लाइसेंस:

पुरुष उम्मीदवारों के लिए LMV ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। (लर्निंग लाइसेंस मान्य नहीं है)

Delhi Police Constable Vacancy 2025 आवेदन शुल्क

श्रेणीशुल्क
SC/ST, PwBD, महिलाएं₹0 (मुफ्त)
अन्य वर्ग₹100

Delhi Police 2025 चयन प्रक्रिया

Delhi Police Constable Vacancy 2025 की चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) देनी होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद जो अभ्यर्थी उत्तीर्ण होंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षण (PE & MT) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें दौड़, ऊंचाई, और छाती जैसे शारीरिक मानकों की जांच होगी। तीसरे चरण में चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam) होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप से नौकरी के योग्य हैं। अंत में, सभी दस्तावेज़ों की जांच दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के दौरान की जाएगी। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही उम्मीदवार की अंतिम चयन सूची में जगह बनती है।

Delhi Police Salary वेतनमान

वेतन: ₹21,700 – ₹69,100 (लेवल 3, 7वें वेतन आयोग के अनुसार)

अन्य लाभ: महंगाई भत्ता (DA), HRA, मेडिकल, यूनिफॉर्म अलाउंस आदि

ssc delhi police admit card

अगर आपने SSC Delhi Police की परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो अब अगला सबसे जरूरी स्टेप है – एडमिट कार्ड का इंतज़ार। अक्सर अभ्यर्थियों के मन में यही सवाल होता है कि “अरे, एडमिट कार्ड कब आएगा?” Delhi Police Constable Vacancy 2025 का एडमिट कार्ड दिसंबर 2025 के आखिरी हफ्ते या फिर जनवरी 2026 की शुरुआत तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, ये संभावित तारीखें हैं और सटीक डेट SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के ज़रिए ही कंफर्म होगी। आपको यह ध्यान रखना होगा कि जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होगा, आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से SSC की वेबसाइट पर जाकर उसे डाउनलोड करना होगा।

Delhi police height शारीरिक मापदण्ड

शारीरिक मापदंडपुरुष उम्मीदवारमहिला उम्मीदवार
न्यूनतम ऊँचाई170 सेमी157 सेमी
छूटST, हिल एरिया, दिल्ली पुलिस में कार्यरत/रिटायर्ड/दिवंगत कर्मचारियों के पुत्र को 5 सेमी की छूटSC/ST, दिल्ली पुलिस में कार्यरत/रिटायर्ड/दिवंगत कर्मचारियों की बेटियों को 2 सेमी की छूट
छाती (Chest)81-85 सेमी (4 सेमी फुलाव आवश्यक)लागू नहीं

How to Apply for Delhi Police Constable Recruitment 2025

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Delhi Police Constable 2025” भर्ती लिंक पर क्लिक करें
  3. फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और फीस जमा करें
  4. आवेदन सबमिट करें और प्रिंट आउट रखें
  5. Official Notification

Leave a Comment