MP Police ASI, Steno Recruitment 2025: in Hindi

हेलो दोस्तों, MPESB के द्वारा MP POLICE ASI AND SUBEDAR 2025 के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसके अंतर्गत सहायक उप निरीक्षक एवं सूबेदार के 500 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। योग्य इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक ONLINE APPLY कर सकते हैं।

MP Police ASI Steno Recruitment 2025: पात्रता मानदंड

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 33 वर्ष

साथ ही, आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए छूट भी दी जाएगी, जैसा कि सरकारी नियमों में प्रावधान है

शैक्षिक योग्यता:

  • ASI (सहायक उप निरीक्षक) के लिए: उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • टाइपिंग और कंप्यूटर ज्ञान: हिंदी टाइपिंग (CPCT) और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान अनिवार्य है।
  • सुभेदार के लिए: सुभेदार पद के लिए भी समान शैक्षिक योग्यताएँ आवश्यक हैं।

आवेदन शुल्क:

आपको आवेदन के लिए एक शुल्क भी देना होगा, जो आपके वर्ग के आधार पर भिन्न होगा:

  • जनरल / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए: ₹500/-
  • SC / ST / PWD उम्मीदवारों के लिए: ₹250/-

शारीरिक मानक

उम्मीदवारों को निम्नलिखित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा:

  • ऊंचाई:
    • पुरुष उम्मीदवार: 162 सेंटीमीटर
    • महिला उम्मीदवार: 152 सेंटीमीटर
  • कोई शारीरिक विकार नहीं होना चाहिए: उम्मीदवारों के शरीर में किसी प्रकार की विकृति या आंखों की दृष्टि में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

MP Police ASI Steno Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया

MP ASI और सुभेदार भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • चिकित्सा परीक्षा

MP Police ASI Steno Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 03 अक्टूबर 2025

ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि: 17 अक्टूबर 2025

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025

MP ASI vacancy details

पद का नामकुल पदों की संख्यापदों का विवरण
सुभेदार (Subedar)100 पदविभिन्न विभागों में सुभेदार के पद
ASI (Assistant Sub Inspector)400 पदसहायक उप निरीक्षक के पद

Leave a Comment