PCRT 2025 Police Constable Recruitment Exam | MP Police Bharti 2025 Notification & Details in Hindi

अगर आप मध्यप्रदेश पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह साल एक बड़ा मौका लेकर आया है। MP कर्मचारी चयन मंडल ने MP Police Bharti 2025 के तहत कांस्टेबल (जीडी) के 7500 पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की है। Online Apply date 15 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, और अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2025 रखी गई है। परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से आयोजित होगी। MP Police Constable Admit Card परीक्षा से कुछ दिन पहले ESB की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार अपने आवेदन क्रमांक से डाउनलोड कर सकेंगे। यह भर्ती खासकर उन युवाओं के लिए है जो वर्दी पहनकर सेवा और सुरक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

MP Police Constable Bharti 2025 Highlights

विवरणजानकारी
भर्ती नामMP Police Constable Bharti 2025
परीक्षा नामPCRT 2025
पद नामआरक्षक (जीडी) – GD Constable
कुल पद7500
आवेदन की तिथि15 सितंबर 2025 से 6 अक्टूबर 2025 तक
परीक्षा तिथि30 अक्टूबर 2025 से
आवेदन मोडऑनलाइन (www.esb.mp.gov.in)
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा + फिजिकल टेस्ट + मेडिकल
वेतनमान₹19,500 – ₹62,000/–

MP Police Constable Vacancy Details 2025 में कितने पद हैं?

मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के अंतर्गत इस बार कुल 7500 पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। यह सभी पद एक ही संवर्ग आरक्षक (जीडी) – General Duty के अंतर्गत आते हैं, जिसमें SAF और DEF दोनों इकाइयां शामिल हैं। इन 7500 पदों में से 2380 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जो महिला अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर है। इसके अलावा होमगार्ड के लिए 1125 पद और पूर्व सैनिकों के लिए 700 पद भी आरक्षित हैं।
SAF कोई अलग संवर्ग नहीं है, बल्कि यह Constable GD के अंतर्गत ही शामिल है, और इसमें भी केवल पुरुषों की नियुक्ति की जाती है।
इस तरह से आप समझ सकते हैं कि MP Police Constable Vacancy 2025 में बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती हो रही है, जिसमें सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अवसर उपलब्ध हैं।

आरक्षक (जीडी) – General Duty

वर्ग (Category)OpenHome Guard (15%)महिला (35%)कुल पद
UR (सामान्य)8773036421822
SC (अनुसूचित जाति)422146310878
ST (अनुसूचित जनजाति)5191803811080
OBC (अत्यंत पिछड़ा वर्ग)6492254761350
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)8763046431823
कुल3343115824526800

आरक्षक (SAF) – Special Armed Force (केवल पुरुष)

वर्ग (Category)Ex-Servicemen (10%)
UR (सामान्य)203 पद
SC (अनुसूचित जाति)97 पद
ST (अनुसूचित जनजाति)120 पद
OBC (अत्यंत पिछड़ा वर्ग)150 पद
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)130 पद
कुल700 पद
  • कुल पद: 700
  • SAF संवर्ग में महिलाओं के लिए कोई पद नहीं है

कुल मिलाकर 7500 पदों पर भर्ती की जा रही है।

MP Police Bharti 2025 Eligibility – योग्यता क्या होनी चाहिए?

वर्गन्यूनतम योग्यता
सामान्य / ओबीसी / एससी10वीं पास (MP बोर्ड या समकक्ष)
अनुसूचित जनजाति (ST)8वीं पास

आयु सीमा MP Police Constable Age Limit as on (29.09.2025):

वर्गन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
सामान्य पुरुष18 वर्ष33 वर्ष
महिला उम्मीदवार18 वर्ष38 वर्ष
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC)18 वर्ष38 वर्ष
MP के बाहर के उम्मीदवार18 वर्ष33 वर्ष (कोई छूट नहीं)

कुछ विशेष वर्गों को 5 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है जैसे: NCC “C” प्रमाणपत्र, वीरता पुरस्कार विजेता आदि।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

वर्गफीस
सामान्य₹500/-
SC / ST / OBC (केवल MP के निवासी)₹250/-
विभागीय परीक्षा शुल्क (UR)₹200/-
विभागीय परीक्षा शुल्क (आरक्षित वर्ग)₹100/-
MP Online पोर्टल शुल्क₹60/-

MP Police Constable Selection Process 2025

चयन 3 चरणों में होगा:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा (MCQ)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. मेडिकल टेस्ट

ऑनलाइन लिखित परीक्षा (MCQ)

विषयप्रश्नअंक
सामान्य ज्ञान एवं तर्कशक्ति4040
बौद्धिक क्षमता और मानसिक योग्यता3030
गणित व विज्ञान3030
कुल100100 अंक

Physical Efficiency Test (PET) – फिजिकल परीक्षा

पुरुष उम्मीदवार

  • 800 मीटर दौड़: 2 मिनट 45 सेकंड में
  • गोला फेंक: 20 फीट (7.26 किलोग्राम)
  • लंबी कूद: 13 फीट

महिला उम्मीदवार

  • 800 मीटर दौड़: 4 मिनट में
  • गोला फेंक: 15 फीट (4 किलो)
  • लंबी कूद: 10 फीट

फिजिकल टेस्ट में 30% न्यूनतम अंक जरूरी हैं।

Physical Standards – शारीरिक मापदंड

वर्गपुरुष ऊंचाईसीना (बिना/फुलाव)महिला ऊंचाई
सामान्य / OBC / SC168 सेमी81-86 सेमी155 सेमी
ST160 सेमी76-81 सेमी155 सेमी

Police Constable 2025 Document जरूरी दस्तावेज़

आधार कार्ड (मूल)

10वीं/8वीं की मार्कशीट

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

निवास प्रमाण पत्र (MP के लिए आरक्षण हेतु)

पासपोर्ट साइज फोटो

मोबाइल नंबर और ईमेल ID

महत्वपूर्ण तिथियाँ MP Police Bharti 2025 Important Dates

अगर आप MP Police Constable Bharti 2025 में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले इन तारीखों को नोट कर लीजिए। MP Police Bharti Apply Online प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 6 अक्टूबर 2025 अंतिम तारीख है आवेदन भरने की। अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाए, तो 4 अक्टूबर 2025 तक फॉर्म में संशोधन किया जा सकता है। वहीं, परीक्षा की शुरुआत 30 अक्टूबर 2025 से हो रही है।
आपको यह ध्यान रखना होगा कि सभी कार्य समय पर पूरे करें, ताकि कोई मौका न छूटे। इस तरह से आप समझ सकते हैं कि तैयारी के लिए समय कम है, इसलिए अभी से योजना बनाकर आगे बढ़ें।

क्र.घटनातिथि
1आवेदन शुरू15 सितंबर 2025
2आवेदन की अंतिम तिथि6 अक्टूबर 2025
3फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि4 अक्टूबर 2025
4परीक्षा प्रारंभ30 अक्टूबर 2025 से

MP Police Bharti 2025 में आवेदन कैसे करें?

वेबसाइट पर जाएं: www.esb.mp.gov.in

“PCRT 2025” के लिए रजिस्टर करें

आवेदन फॉर्म भरें

दस्तावेज़ अपलोड करें

फीस भुगतान करें

प्रिंट निकालें

Leave a Comment